शिक्षा के क्षेत्र में ‘नवतरंग’ का आगाज़

खंडवा। पत्रकारिता के क्षेत्र में जन-सरोकारों को प्राथमिकता देने वाले अग्रणी समाचार पत्र ‘नवभारत ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई अलख जगाते हुए मिसाल पेश की है। शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों की उपस्थिति में ‘नवतरंग – ए एजुकेशन गाइड 2026’ का विमोचन शुक्रवार को किया गया। नवभारत का जिले में यह प्रथम प्रयास है, जिसका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण विद्यार्थियों के भविष्य को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

विशिष्ट अतिथियों ने सराहा नवाचार-

विमोचन कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रमुख नीति-निर्धारकों ने इस पहल को खंडवा की बौद्धिक प्रगति के लिए मील का पत्थर बताया।

कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने कहा कि “प्रतियोगिता के इस दौर में विद्यार्थियों के पास सही सूचना का अभाव अक्सर उनकी प्रगति में बाधक बनता है। ‘नवतरंग’ एक ऐसी मार्गदर्शिका है जो छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार सही करियर चुनने में मदद करेगी।”

नवागत एसपी अगम जैन ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “युवाओं को जागरूक और शिक्षित बनाना ही एक सुरक्षित समाज की नींव है। नवभारत का यह प्रयास सराहनीय है।”

महापौर अमृता यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े ने संयुक्त रूप से कहा कि खंडवा की प्रतिभाओं को अब स्थानीय स्तर पर ही मार्गदर्शन और सही दिशा इस गाइड से प्राप्त होगा, जिसके लिए उन्हें बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था।

जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने गाइड में शामिल आधुनिक करियर विकल्पों और कौशल विकास के पहलुओं को वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

समाजसेवी रितेश गोयल की सहभागिता-

प्रसिद्ध समाजसेवी और कालोनाइजर रितेश गोयल ने इस दौरान कहा कि “विद्यार्थियों के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए एक मजबूत नींव की आवश्यकता होती है। नवभारत का प्रथम प्रयास ‘नवतरंग’ वही नींव रखने का कार्य कर रही है। शिक्षा के प्रति इस तरह का समर्पण शहर के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।”

क्या है ‘नवतरंग’ की खासियत?-

यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि शिक्षा की एक नई लहर है। ब्यूरो चीफ राजू पटेल और सिटी हेड अमित राठौर के मार्गदर्शन में तैयार इस गाइड में:

* पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ आधुनिक करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी है।

* प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सूक्ष्म बारीकियों पर ध्यान दिया गया है।

*कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप तैयार किया गया है।

गाइड में दर्शाई गई प्रमुख विशेषताएं:

​अनुभवी फैकल्टी और व्यक्तिगत मार्गदर्शन: शहर के प्रमुख संस्थानों में उपलब्ध विशेषज्ञ शिक्षकों की जानकारी दी गई है, जो विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान कर उन्हें परीक्षा के लिए तैयार करते हैं।

​आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: गाइड में उन संस्थानों का विशेष उल्लेख है जहाँ डिजिटल क्लासरूम, एडवांस लैब (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि एंजेल्स प्लैनेट स्कूल व अन्य अग्रणी संस्थान।

​प्रतियोगी माहौल: कोचिंग क्लासेज किस प्रकार विद्यार्थियों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं और उन्हें समय प्रबंधन सिखाती हैं, इस पर भी ध्यान आकर्षित किया गया है।

​स्किल डेवलपमेंट और एक्स्ट्रा करिकुलर: केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स, म्यूजिक, आर्ट और स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देने वाले संस्थानों को प्राथमिकता दी गई है।

Next Post

एसपी आनंद कलादगी ने ली परेड की सलामी, बेहतर टर्नआउट वालों को किया पुरस्कृत

Fri May 15 , 2026
दमोह। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) ने रक्षित केंद्र में साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया. परेड के दौरान बेहतर टर्नआउट और यूनिफॉर्म वाले अधिकारी-कर्मचारियों को एसपी ने इनाम देकर पुरस्कृत किया.शुक्रवार की जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, डीएसपी […]

You May Like