जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत ओएफके अस्पताल मोड के पास खेरमाई मंदिर में पूजा कर बाहर निकले युवक को नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया और चाकू से वार कर घायल कर दिया जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक संतोष मिश्रा 47 वर्ष निवासी मानेगॉव रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दोपहर लगभग 3-45 बजे वह ओएफके अस्पताल मोड के पास खेरमाई मंदिर खमरिया से पूजा कर बाहर निकला तभी अज्ञात 4 युवक जिनकी उम्र 25-30 वर्ष होगी चारों अपने चेहरे में सफेद गमछे से नकाब बांधे हुये थे उससे जबरन 1500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो एक ने उसे पकड लिया दूसरे ने कनपटी में घूसा मारा, तीसरे ने चाकू से वार कर दिया। चौथे ने किसी चीज से हमला कर हाथ मे चोट पहुंचा दी इसके बाद चारों भाग गये। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।
