ब्रिटेन ईरान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए लाएगा कानून

लंदन, 14 जनवरी (वार्ता) ब्रिटेन ईरान के खिलाफ ‘प्रतिबंध और क्षेत्रीय उपाय’ लागू करने के लिए कानून लाएगा।

संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में बोलते हुए विदेश मंत्री सचिव यवेट कूपर ने कहा, “आगे के उपायों में वित्त, ऊर्जा, परिवहन, सॉफ्टवेयर और दूसरे महत्वपूर्ण उद्योगों को लक्षित किया जाएगा।”

ईरान की अर्ध सरकारी तस्नीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय ने ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करने को लेकर सोमवार को ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और इटली के राजदूतों को तलब किया। बैठक के दौरान ईरानी अधिकारियों ने राजदूतों को ‘दंगाइयों द्वारा की गई हिंसक गतिविधियों के वीडियो सबूत’ दिखाये और कहा कि ये कार्रवाई शांतिपूर्ण प्रदर्शनों से कहीं ज़्यादा है।

गौरतलब है कि पिछले महीने के आखिर में पूरे ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो रहे हैं।

 

Next Post

चेन्नई 'कानुम पोंगल' के दिन सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 16,000 पुलिसकर्मी, 1,500 होम गार्ड के जवान

Wed Jan 14 , 2026
चेन्नई, 14 जनवरी (वार्ता) तमिलनाडु में चार दिन तक चलने वाले पोंगल उत्सव के समापन के मौके पर 17 जनवरी को ‘कानुम पोंगल’ (घूमने-फिरने) के लिए इस महानगर में 16,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी और 1,500 होम गार्ड सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे। चेन्नई के पुलिस आयुक्त ए अरुण के […]

You May Like