प्रधानमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धाजंलि

नयी दिल्ली, 23 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस के अवसर महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धाजंलि दी और कहा कि आज हमारा राष्ट्र भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को याद करता है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “आज हमारा राष्ट्र भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को याद करता है। स्वतंत्रता और न्याय के लिए उनका निडर प्रयास हम सभी को प्रेरित करता है।”

ब्रिटिश हुकूमत ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दी थी।

Next Post

डाॅ. लोहिया सामाजिक न्याय के प्रतीक:मोदी

Sun Mar 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी और समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया को एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया है। श्री मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ […]

You May Like