अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल सब्जी विक्रेता की उपचार के दौरान मौत

भिण्ड:मेहगांव क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सब्जी विक्रेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा सुनारपुर-पिथनपुरा मार्ग पर बंटी स्कूल के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और जननी एक्सप्रेस के सहयोग से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उपचार जारी रखा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक की पहचान रामनिवास (45) निवासी अच्छाई के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन एवं चालक की तलाश शुरू कर दी है

Next Post

आकांक्षी विकासखंड की आंगनवाड़ियों का होगा कायाकल्प

Sun Aug 2 , 2026
भिण्ड:जिले के गोहद विकासखंड में आंगनवाड़ी केन्द्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से चयनित आंगनवाड़ियों का उन्नयन किया जाएगा। अभियान के तहत विभागीय बजट के साथ-साथ विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की […]

You May Like

मनोरंजन