शहर और गांव में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं, छेड़छाड़ के 3 केस दर्ज

इंदौर. शहर के साथ अब गांवों में भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले दिनोदिन बढ़ते ही जा रहे हैं. कल ग्रामीण और शहरी थानों में तीन अलग-अलग छेड़खानी के प्रकरण दर्ज किए गए.

लसूड़िया पुलिस को 32 वर्षीय महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला दिनेश पिता सूरज राजपूत निवासी पंचवटी सिंगापुर टाउनशिप आया और उसे जबरदस्ती पकड़कर घर के अंदर ले जाने लगा. आरोपी ने अश्लील कमेंट्स करते हुए पीड़िता से छेड़छाड़ की. इसी प्रकार दूसरा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के मॉडर्न चौराहा का है. 25 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी, तभी कलाली के पास उसे कमल मीणा नामक व्यक्ति मिला. उसने उसका हाथ पकड़ते हुए अश्लील हरकत की. वहीं ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़गोंदा में भी छेड़छाड़ पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि संजू निवासी आदित्य नगर ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ते हुए अश्लील हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

चलती नैनो कार में लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

Thu Feb 20 , 2025
इंदौर. शहर के फूटी कोठी इलाके में बीती रात रिलैक्स गार्डन के सामने एक बड़ा हादसा टल गया. सड़क से गुजर रही एक नैनो कार में अचानक धुआं उठने के बाद आग लग गई. गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली. फायर ब्रिगेड […]

You May Like