जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत टिमरी मेें हुए नरसंहार कांड के सात आरोपियों को रिमांड मेंंं लेकर पुलिस की टीमें पूछताछ कर रही है, जबकि हत्याकांड में फरार चल रहा महेश साहू पुलिस गिरफ्त से दूर है और वे बार-बार लोकेशन बदल रहा है हालांकि उसकी गिरफ्तारी प्रयास में क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस के साथ साइबर टीमें लगी हुई हैं। रिमांड में जिन आरोपियों से पूछताछ चल रही हैं उन्होंने भी नए राज उगले है जिस पर जंाच पड़ताल चल रही है।
विदित हो कि टिमरी गांव में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था जिसमें सतीश पाठक उर्फ कुंजन 40 वर्ष, मनीष पाठक उर्फ चंदन 34 वर्ष, समीर दुबे 20 वर्ष एवं अनिकेत दुबे 26 वर्ष सभी निवासी टिमरी की हत्या कर दी गई थी जबकि विपिन और मुकेश दुबे को चोटें आ गई थी। नरसंहार मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पप्पू उर्फ नारायण साहू, और अमित साहू को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस चंदू उर्फ चंद्रभान साहू, दिनेश उर्फ दिन्नू साहू, मनोज साहू, सर्वेश साहू, विवेक साहू, प्रदीप साहू, संदीप नामदेव उर्फ लाली उर्फ लुलिया सभी निवासी टिमरी को तीन दिन की रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।
