पति और पत्नी के वो के चक्कर में पति बने प्रेमी की धुनाई

ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में लव मैरिज करने वाली प्रेमिका का दिल दूसरे युवक पर आ गया। व्हाट्सएप चैट से हकीकत सामने आई तो प्रेमी अपनी बहन के साथ बात करने मायके पहुंचा। लेकिन वहां प्रेमिका के घरवालों ने भाई-बहन को ही पीट दिया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। भाई बहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दअरसल यह मामला प्रेम विवाह से जुड़ा है। युवक विजय मिश्रा ने चार साल पहले युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद शुरुआत में सब सामान्य था और बेटा भी हुआ। लेकिन धीरे-धीरे पति को पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा। युवक का आरोप है कि पत्नी का किसी अन्य शादीशुदा युवक से प्रेम संबंध हो गए। पत्नी के मोबाइल में व्हाट्सएप चैट देखकर उसने इसकी पुष्टि होने का दावा किया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद बढ़ा तो पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। युवक ने मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश की। इसी सिलसिले में वह अपनी बहन के साथ पत्नी के मायके खल्लासीपुरा पहुंचा। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही। लेकिन कुछ ही देर में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पत्नी के परिजनों ने युवक और उसकी बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। घर के बाहर सड़क पर जोरदार दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। वीडियो में दोनों को धक्का-मुक्की कर पीटते हुए देखा जा सकता है। मारपीट के बाद पीड़ित युवक और उसकी बहन इंदरगंज थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह केवल समझौते के लिए गए थे लेकिन उनके साथ अभद्रता कर हमला किया गया। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में कौन-कौन शामिल था। पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

6 साल की मासूम के लिए फरिश्ता बने सीएमएचओ ऑफिस के आमिर खान, किया रक्तदान

Sat Jun 6 , 2026
दमोह। जिला अस्पताल में इलाजरत 6 वर्षीय बेसहारा मासूम मौली बंसल को ब्लड की अति आवश्यकता पड़ने पर सीएमएचओ ऑफिस में पदस्थ आमिर खान ने मानवता की मिसाल पेश की. सूचना मिलते ही वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मासूम की जान बचाने में मदद की. दरअसल नवभारत ब्यूरो […]

You May Like