6 साल की मासूम के लिए फरिश्ता बने सीएमएचओ ऑफिस के आमिर खान, किया रक्तदान

दमोह। जिला अस्पताल में इलाजरत 6 वर्षीय बेसहारा मासूम मौली बंसल को ब्लड की अति आवश्यकता पड़ने पर सीएमएचओ ऑफिस में पदस्थ आमिर खान ने मानवता की मिसाल पेश की. सूचना मिलते ही वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मासूम की जान बचाने में मदद की.

दरअसल नवभारत ब्यूरो विनय असाटी को मासूम को ब्लड की जरूरत की जानकारी लगी थी. उन्होंने तत्काल सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की, जिसके बाद आमिर खान आगे आए और बिना देर किए रक्तदान किया.रक्त मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने आमिर खान और नवभारत ब्यूरो का धन्यवाद ज्ञापित किया.यह घटना बताती है कि एक छोटी सी पहल और समय पर किया गया रक्तदान किसी मासूम की जिंदगी बचा सकता है.

Next Post

खाद्य तेलों के मानक पैक आकार तय, कीमतों में बढेगी पारदर्शिता

Sat Jun 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए मूल्य तुलना को आसान बनाने, बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने तथा पैकेजिंग में एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य तेलों और वसा की पैकेजिंग तथा शुद्ध मात्रा निर्धारण से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में संशोधन किया है। उपभोक्ता मामलों […]

You May Like