पंजाब और झारखंड के बीच होगी सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ंत

चेन्नई, (वार्ता) पंजाब और झारखंड के बीच गुरुवार को 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में भिड़ंत होगी जबकि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की टीम तीसरे स्थान के लिए मुकाबला करेगी।

आज यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में आयोजित पहले सेमीफाइनल में पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 4-3 से हराया। पंजाब की ओर से सुखदेव सिंह ने (51वें, 52वें) आखिरी क्षणों में दो गोल दागे, जबकि पहले हाफ में मंदीप सिंह ने (19वें) और वरिंदर सिंह ने (28वें) मिनट में गोल किए। उत्तर प्रदेश की ओर से हर्ष प्रताप सिंह ने (नौवें), अली शाहरुख ने (21वें) और कप्तान केतन कुशवाहा ने (28वें) मिनट में गोल किए।

दिन के दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड ने मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया। मैच के शुरुआती 21वें मिनट में लव ने गोलकर मध्य प्रदेश को बढ़त दिलाई। इसके बाद झारखंड के सोरेंग सुमराय ने (29वें) मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। आशीष तानी पूर्ति ने (44वें) मिनट में गोलकर बढ़त को दोगुना और जयसन कंडुलना ने (56वें) मिनट में गोल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

 

 

Next Post

खेत में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

Thu Aug 7 , 2025
शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में खेत में ट्रैक्टर पलट गया। धान के खेत में ट्रैक्टर पलटने से 25 साल के नीरज सोलंकी की मौत हो गई। नीरज अपने धान के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इस दौरान खेत की मिट्टी में ट्रैक्टर […]

You May Like