विदिशा: विदिशा जिले के कुरवाई शहर में हल्की बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही कई प्रमुख सड़कें और निचले इलाके पानी से भर गए, जिससे सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगीं। जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई जगहों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में ऐसी ही स्थिति बन जाती है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित होती है। लोगों ने नगर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
