
खंडवा। रक्षाबंधन पर्व पर पूरे दिन फूलों का तारों सा सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है, इस किशोर दा के गाये गीत के बीच बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन पर्व पर एक अनोखा कार्यक्रम देश के महान गायक हरफन मोला कलाकार किशोर दाद की समाधि पर हुआ शाम 4.00 बजे वर्षा की रिमझिम के बीच किशोर दा के प्रेमी भाई एवं बहने समाधि पर पहुंचे और अपने भाई स्वरूप किशोर दा को तिलक लगाकर राखी बांध मिठाई खिलाई श्रीफल भेंट किया गीत गुनगुनाकर राखी का पर्व मनाया। समाजसेवी एवं किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर दा के प्रति ऐसी दीवानगी पहली बार रक्षाबंधन पर देखने को मिली। किशोर दा के प्रेमी नरेश बलवानी किशोर दा को बहुत चाहते हैं और कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने राजस्थान से किशोर दा की आदमकद प्रतिमा बुलाकर नगर निगम प्रशासन को सौंपी थी। महापौर अमृता अमर यादव की अनुमति से निगम प्रशासन द्वारा समाधि स्थल पर प्रतिमा स्थापित की गई। इस वर्ष किशोर दा का जन्मोत्सव गौरव दिवस के रूप में तीन दिनों तक शानदार तरीके से मनाया गया। और सभी संगीत और किशोर प्रेमियों ने दादा को याद किया।
