अलीराजपुर, 21 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिला कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने एक बदमाश को एक वर्ष की अवधि के लिए जिलाबदर कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर श्री बेडेकर ने जिले में आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार लूट, अवैध शराब परिवहन, लड़ाई झगड़ा और मारपीट करने के आरोपी रावजी गणावा (35) निवासी ग्राम सन्दा कटारा फलिया थाना चंद्रशेखर आजाद नगर को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत कल एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। यह बदमाश जिलाबदर अवधि में अलीराजपुर जिले और उसकी राजस्व सीमा से लगे झाबुआ, धार और बड़वानी से बाहर रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Next Post
सिंघार ने डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी को लेकर सरकार से किया आग्रह
Fri Feb 21 , 2025
भोपाल, 21 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में चिकित्सकों की हड़ताल की चेतावनी को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से आग्रह किया है कि इस चुनौती को हल किया जाए। श्री सिंघार ने एक्स पर पोस्ट किया कि डॉक्टरों की हड़ताल सरकार के लिए चेतावनी है। राज्य के […]

You May Like
-
4 weeks ago
शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव
-
2 weeks ago
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
-
4 months ago
सोफी डिवाइन की अश्रुपूर्ण विदाई
-
2 weeks ago
ग्राम दरूअन में तेन्दुआ की मौत
