मास्को, 22 अगस्त (वार्ता) रूसी परमाणु भौतिक विज्ञानी आंद्रे ओझारोव्स्की को मंगोलिया ने शुक्रवार को रिहा कर दिया जिन्हें मंगोलिया में एक परित्यक्त यूरेनियम खदान में विकिरण माप लेते समय हिरासत में लिया गया था।
मंगोलिया स्थित रूसी दूतावास ने पहले स्पुतनिक से कहा था कि उसे इस घटना की जानकारी है और वह सभी संबंधित पक्षों के संपर्क में है। दूतावास ने यह भी कहा कि वैज्ञानिक के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
श्री ओझारोव्स्की ने टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित एक वीडियो संदेश में कहा, “ मेरे दो दिन बहुत बुरे गुजरे थे। मुझे आज़ादी से वंचित रखा गया , मुझसे संवाद करने की आज़ादी छीन ली गई लेकिन अब मुझे रिहा कर दिया गया है।”
