ठेकेदार ने नाला खोदकर बंद कर दिया पीतांबरा पीठ का रास्ता

दतिया: नगरपालिका ठेकेदार की घोर लापरवाही सामने आई है। वार्ड क्रमांक 32 में भदौरिया की खिड़की के बाहर हरिजन बस्ती मे नगरपालिका ठेकेदार द्वारा सीसी रोड़ डाली गईं है जिसमे नाला बनना है। ठेकेदार द्वारा 7 दिन पहले जेसीबी मशीन से नाले का पाईप निकाल दिया गया था। कहा था कि दूसरा पाईप डलेगा या बड़ी नाली बनेगी लेकिन ठेकेदार द्वारा खोदकर डाल दी गईं जिससे बस स्टेण्ड की मेन रास्ता बंद हो गईं है।

आबागमन बंद पड़ा है। शनिवार को पीतांबरा माई के दरबार मे लोग आते है। अधिक यातायात होने के कारड़ इसी रास्ते से रिंग रोड़ होते हुए हाइवे से डवरा ग्वालियर के लिए निकल जाते है। आज उनको भी परेशानी हो रही है मोहल्ले बासी हेंडपम्प पर भरते है, पानी उन्हें नाले मे उतर कर भरना पड़ रहा है। डीपी नाले के ऊपर लगी है। कभी भी करंट आ सकता है। जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Next Post

मुरैना में सीमांकन रिपोर्ट नहीं देने पर पटवारी से मारपीट

Fri May 30 , 2025
मुरैना: कैलारस तहसील के भुरावली गांव में सीमांकन के दौरान खेत मालिक ने मौके पर रिपोर्ट नहीं मिलने से नाराज होकर पटवारी से मारपीट कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि पटवारी का चश्मा टूट गया और सीमांकन नक्शा भी फाड़ दिया गया। भुरावली हल्के के पटवारी देश दीपक सिंह अपने […]

You May Like

मनोरंजन