डिजिटल पेमेंट से दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

इंदौर: दीपावली पर्व की रौनक के बीच शहर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में एक विशेष दृश्य देखने को मिला. कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के साथ राजवाड़ा पहुंचे और फुटपाथ पर दुकान लगाकर बैठे छोटे-छोटे दुकानदारों से दीये एवं दीपावली की अन्य सामग्रियां खरीदीं.

इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया और डिजिटल भुगतान के माध्यम से दुकानदारों को प्रोत्साहित किया. कलेक्टर ने कहा कि छोटे व्यापारियों से खरीददारी कर हम न केवल अपनी परंपरा को जीवित रखते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं. इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा के साथ एडीएम रोशन राय तथा एसडीएम प्रदीप सोनी भी मौजूद थे.

Next Post

कलेक्टर ने बच्चों संग बांटी खुशियां

Wed Oct 22 , 2025
इंदौर: दीपावली का पर्व रोशनी, उम्मीद और आपसी अपनत्व का प्रतीक है। इस भावना को साकार करते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने दीपावली का पर्व विशेष रूप से मनाया. वे राजकीय बाल संरक्षण आश्रम पहुंचे और बच्चों के साथ दीपावली पर्व की खुशियां बांटी. यहां उन्होंने बच्चों से आत्मीय […]

You May Like