जबलपुर: जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री गाड़ियों में संचालित सघन टिकट जाँच अभियान के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के एक माह (1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026) के दौरान वाणिज्य विभाग की टीम ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करते हुए कुल 67.70 हजार से अधिक अनियमित बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा, जिनसे कुल 520.51 लाख रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ।
मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के प्रभावी मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के नेतृत्व में टिकट चेकिंग स्टाफ एवं वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं यात्री गाड़ियों में निरंतर और लक्षित जाँच अभियान चलाए गए। इन अभियानों में यात्री सुरक्षा, राजस्व संरक्षण तथा अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। वही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी मंडल में टिकट जाँच हेतु विशेष अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे और अनियमित यात्रा पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।
