यादव समाज के विवाह सम्मेलन में वर-वधू बने जीवन साथी

सीहोर। आदर्श यादव समाज विवाह समिति 30 वाँ साूहिक विवाह सम्मेलन बड़ी ग्वालटोली गंज में सम्पन्न हुआ. सम्मेलन में अनेक दानदाताओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर द्वारा यादव समाज की धर्मशाला बनाये जाने की घोषणा की. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविन्द गोयल ने तेरह हजार रुपए व क्षेत्रीय पार्षद घनश्याम यादव ने 51 हजार रुपए की नगद राशि भेट की.

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता गोविन्द गोयल भोपाल, नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, नपा प्रतिपक्ष नेता पार्षद विवेक राठौर, सेवादल अध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले, डॉ.गगन नामदेव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे. नगर पुरोहित पृथ्वी वल्लभ दुबे द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया. अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष घनश्याम यादव द्वारा किया गया. साथ ही यादव समाज धर्मशाला को दान में डेड़ एकड़ भूमि देने पर कृषक मदनलाल का भी शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया.

सामहिक विवाह सम्मेलन में वर-वधु सीहोर, शुजालपुर, नर्मदापुरम, नलखेड़ा, आगर, भोपाल, मंदसौर, इन्दौर, बुधनी से जोड़े पधारे थे. इस अवसर पर विवाह समिति अध्यक्ष घनश्याम यादव, छोटेलाल चौधरी मुखिया, प्रधुमन पटेल, प्रहलाद यादव, श्रीराम यादव, रमश्ेा यादव, अमरसिंह महान, औंकार दिवान, डॉ.नन्दलाल यादव, नरेश यादव, श्रवण यादव, दुलारे यादव, नारायण यादव, नीरज यादव, राजु यादव, समिति के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे. आयोजन समिति द्वारा प्रदेश भर से आए मेहमानों के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियों को अंजाम दिया गया था. जिसकी मुक्तकंठ से सभी मेहमानों ने सराहना की.

 

Next Post

ग्राम गौहरी में बाल विवाह रुकवाया, प्रशासन की तत्परता से बड़ी सफलता

Tue Apr 21 , 2026
सतना :सतना जिले अंतर्गत रामपुर क्षेत्र के ग्राम गौहरी में बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग बालिका का विवाह रुकवा दिया। यह कार्यवाही कलेक्टर के आदेश और अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में सोमवार 20 अप्रैल 2026 को की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन से मिली […]

You May Like