अहान पांडे ने अली अब्बास जफर की अगली फिल्म के लिए अपना नया लुक रिवील किया

मुंबई, (वार्ता) अभिनेता अहान पांडे ने निर्देशक अली अब्बास जफर की अगली फिल्म के लिए अपना नया लुक रिवील कर दिया है।

जनरेशन जी के उभरते स्टार अहान पांडे अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे और इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा करेंगे। सैयारा की ऐतिहासिक सफलता के बाद, अहान अपने करियर के नए अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं।

अहान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना नया लुक साझा किया । एक रफ और इंटेंस अवतार में, जो सैयारा के रोमांटिक लवर बॉय लुक से बिल्कुल अलग है।

सैयारा के जरिए यशराज फिल्म्स और निर्देशक मोहित सूरी ने रोमांस को नए युग में पुनर्जीवित किया और दर्शकों को एक नया सुपरस्टार दिया। अब यह नई एक्शन-रोमांस फिल्म आहान को एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने का वादा करती है।

इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग 2026 की शुरुआत में ही शुरू होगी और आदित्य चोपड़ा एवं अली अब्बास जफर की पांचवीं फिल्म होगी, जिनकी जोड़ी ने मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है जैसी हिट फिल्में दी हैं।

 

Next Post

पंकज धीर को 'महाभारत' के लिये अर्जुन का किरदार निभाने का मिला था प्रस्ताव

Thu Oct 16 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फ़िल्मों के निर्देशक और निर्माता बी.आर.चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका के जरिये दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले पंकज धीर को इस सीरियल के पहले अर्जुन का किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। पंकज धीर को महाभारत […]

You May Like