रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन की मौत

कोल्हापुर/रायगढ़,  (वार्ता) महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के मानगांव में मोरबा-मानगांव रोड पर मंगलवार को एक अजीबोगरीब दुर्घटना में एक तेज रफ्तार टेम्पो ने पुलिस जीप और एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार टेम्पो ने पुलिस जीप और फिर एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मृतकों की पहचान सुश्री विजया शेलार, दिनेश शेलार और वामन पोवार के रूप में की है।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने इस संबंध में टेम्पो के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

भारतीय सेनाओं ने सीमा पार आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला किया

Wed May 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। रक्षा मंत्रालय ने […]

You May Like