हादसे के बाद फरार एंबुलेंस पुलिस ने ढूंढ निकाली, चालक की तलाश जारी

सिंगरौली । थाना क्षेत्र में बीते दिनों सब्जी मंडी के समीप वार्ड क्रमांक 3 स्थित बीईएमएल कॉलोनी के पास सड़क हादसे के बाद फरार हुई एंबुलेंस को मोरवा पुलिस ने ढूंढ निकाला है। उक्त एंबुलेंस एनसीएल के झिंगुरदह अस्पताल में तैनात बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को थाने में खड़ा करा लिया है, जबकि हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश जारी है।

जानकारी अनुसार घटना 8 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है। शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 8 ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई रविंद्र कुमार सोनी घटना के समय वह अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान बीईएमएल कॉलोनी के पास तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक आ रही एंबुलेंस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने मौके पर खड़े अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में रविंद्र कुमार सोनी को चोट आई। घटना के बाद एंबुलेंस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मोरवा निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है। मामले की विवेचना सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार दुबे को सौंपी गई है।

एम्बुलेंस पुलिस के कब्जे में,चालक की तलाश जारी 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस दुर्घटना में शामिल एंबुलेंस तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में क्षतिग्रस्त हुए एंबुलेंस वाहन क्रमांक आरजे 14 पीएच 5073 के बंपर सहित कुछ अन्य हिस्सों को बदल दिया गया था। इसके बावजूद पुलिस ने वाहन की पहचान कर उसे ढूंढ निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। अब फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों और चालक की भूमिका की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

शिक्षा ही सर्वांगीण विकास की कुंजी: विश्वामित्र

Sat Oct 10 , 2026
देवसर । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर में सामग्री एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मां वीणावादिनी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत […]

You May Like