भारतीय सेनाओं ने सीमा पार आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला किया

नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने देर रात बताया कि सेनाओं ने कुल मिलाकर, नौ (09) ठिकानों को निशाना बनाया है।

मंत्रालय ने कहा कि सेनाओं कार्रवाई केंद्रित, सटीक रहने के साथ गैर-उग्र प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।

यह कार्रवाई पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर की गई हैं जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। मंत्रालय ने कहा है कि भारत इस प्रतिबद्धता पर खरा उतरा हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी ब्रीफिंग में दी जाएगी।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने एक-दूसरे को एफटीए के लिए फोन पर बधाई दी

Wed May 7 , 2025
लंदन/नई दिल्ली, (वार्ता) भारत और ब्रिटेन ने आज एक महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को सफलतापूर्वक संपन्न किया और इसे एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इस अवसर पर एक-दूसरे को बधाई देने के लिए फोन […]

You May Like