कलेक्ट्रेट: 70+ के आयुष्मान कार्ड,ऑर्गन डोनेशन एवं आत्महत्या रोकथाम पर फोकस

भोपाल: कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक में रैन बसेरों, जेल बंदियों, कामकाजी महिलाओं, न्यूज पेपर हॉकर्स, सिटी बस चालकों, कंडक्टर्स, वृद्धजनों को आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से दी गई स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई । ऑर्गन डोनेशन और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लाभान्वितों के लिए किए गए जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आत्महत्या रोकथाम के लिए गेट कीपर्स प्रशिक्षण, डॉग हैंडलर्स प्रशिक्षण , राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य प्रशिक्षण, पी एम श्री एयर एम्बुलेंस एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की गई।
कलेक्टर ने कहा कि अस्पतालों को पेशेंट फ्रेंडली बनाया जाए , जिससे वहां आने वाले मरीज को उपचार में कोई परेशानी ना हो। 70 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से काम करने के निर्देश दिए गए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन, टीबी, अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम, तंबाखू नियंत्रण कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

Next Post

रामबली नगर में देर रात उपद्रव क्षेत्र में फैली दहशत

Fri May 23 , 2025
इंदौर:मल्हारगंज थाना क्षेत्र के रामबली नगर इलाके में देर रात 7-8 लोगों ने एक राय होकर लाठी, डंडे और पत्थरों से जमकर उपद्रव किया. हथियारों से लैस भीड़ ने जान से मारने की धमकी देते हुए घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की.26 वर्षीय पीड़ित अंकित प्रजापत ने बताया […]

You May Like