जो रूट के लिए साल 2025 अब तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1598 रन बनाए हैं और आने वाले मैचों में शुभमन गिल के सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर अपनी क्लास साबित की है। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर रूट ने इस साल लगातार रन बनाए हैं और अपनी टीम के लिए सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। साल 2025 में अब तक जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1598 रन बना लिए हैं, जिसके दम पर वह टॉप रन स्कोरर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। रूट का अनुभव और तकनीक इस साल इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सहारा साबित हुई है।
