मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 2 हजार का इनामी बदमाश सहित दो आरोपी गिरफ्तार

नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल तथा एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2024 से फरार चल रहे 2 हजार के इनामी आरोपी अश्विन पिता दिलीप बांछड़ा (25), निवासी हाड़ीपिपल्या को गिरफ्तार कर डकैती, नकबजनी एवं चोरी के 12 मामलों का खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान उसके साथी सुरेन्द्र पिता फुलचंद बांछड़ा को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 1 किलो 400 ग्राम चांदी के आभूषण एवं 1 लाख 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी लंबे समय से थाना मनासा क्षेत्र में वर्ष 2024 से 2026 के बीच हुई डकैती, नकबजनी और चोरी की कई वारदातों में वांछित था।

थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। न्यायालय से पुलिस रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार इस गिरोह के अन्य फरार आरोपी शिवम पिता रवि बांछड़ा, राजू उर्फ राजदीप पिता सुरेश बांछड़ा, सुरेन्द्र उर्फ सुरेश पिता शंभूलाल बांछड़ा एवं अनुज पिता पप्पूलाल बांछड़ा, सभी निवासी हाड़ीपिपल्या, की तलाश जारी है।

मनासा पुलिस की इस कार्रवाई से डकैती, नकबजनी और चोरी के कुल 12 प्रकरणों का खुलासा हुआ है। इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

पुजारी नियुक्ति की 2019 की पॉलिसी को चुनौती, जवाब के लिये मोहलत

Fri Jul 31 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में सरकार द्वारा नियंत्रित मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति में एसटी-एससी और ओबीसी वर्ग को अवसर नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई है। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने मामले में राज्य सरकार को जवाब पेश […]

You May Like