MP कैबिनेट: प्रदेश में मनेगा अंबेडकर जयंती सप्ताह, 9 से गेहूं खरीदी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़

भोपाल: मध्यप्रदेश में 8 से 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सप्ताह मनाया जाएगा, जिसका राज्य स्तरीय आयोजन भिंड में होगा। इस दौरान सामाजिक समरसता और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कैबिनेट ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 9 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू करने का ऐलान किया है। इस बार छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश में 19 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है और 3627 उपार्जन केंद्र तैयार किए गए हैं। गेहूं पर 225 प्रति क्विंटल 40 बोनस सहित समर्थन मूल्य तय किया गया है। इसके साथ ही चना (25%) और मसूर (100%) उपार्जन के लिए ₹174 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देते हुए उज्जैन एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल करने के लिए 590 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इटारसी-बैतूल टाइगर कॉरिडोर सहित कई फोरलेन और बायपास परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली है। मंदसौर में ₹88 करोड़ की लिफ्ट इरिगेशन योजना को भी हरी झंडी दी गई।राजधानी भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाएगा, जिसमें सात संस्थानों का एकीकरण होगा। साथ ही मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच सहयोग बढ़ाते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर के बीच ऐतिहासिक समझौता किया गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति के छात्रों को दिल्ली में पढ़ाई के लिए 10,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शिक्षा, वन और वाणिज्य विभाग की हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

Next Post

गुजरात को जीत की तलाश, दिल्ली की नजरें जीत की हैट्रिक पर

Tue Apr 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) आईपीएल 2026 के बुधवार के मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से दिल्ली में होगा। जहां डीसी को अपने शुरुआती दो मैचों में जीत मिली है, वहीं जीटी को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतज़ार है। दोनों टीमों के बीच […]

You May Like