इंदौर: आज साल के पहली लोक अदालत में नगद निगम को करदाताओं ने 45 करोड़ से ज्याद राशि जमा करवाई. लोक अदालत में करदाताओं को संपत्ति कर और जल कर में नगर निगम ने सौ प्रतिशत तक की छूट दी है. नगर निगम के काउंटर रात 12 बाज़ तक खुले रहेंगे, इसलिए राजस्व आय 50 से 60 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू सकती है.नगर निगम ने आज अपने सभी झोनल कार्यालय, मुख्यालय और रजिस्ट्रार ऑफिस में लोक अदालत के तहत राजस्व शिविर लगाए थे.
शिविर में रात 9 बजे तक नगर निगम को करदाताओं ने छूट का लाभ लेते हुए 45 करोड़ रुपए से ज्यादा कर जमा करा दिया था. हालांकि यह आंकड़ा और बढ़ेगा, क्योंकि नगर निगम के सभी काउंटर देर रात 12 बजे तक खुले रहेंगे. ध्यान रहे कि लोक अदालत में शासन नगर निगम के संपत्ति और जलकर में करदाताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है. यही कारण है कि नगर निगम के महापौर, आयुक्त ऑफ राजस्व प्रभारी लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए करदाताओं से अपील करते है और झोन कार्यालय पर खाताधारकों और करदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है.
महापौर, आयुक्त और राजस्व प्रभारी ने किया निगम झोन का निरीक्षण
नेशनल लोक अदालत को लेकर नगर निगम ने विशेष तैयारियां की थी. इसी के चलते महापौर पुष्यमित्र भार्गव और राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने आज दिनभर कई झोन कार्यालय का निरीक्षण किया. करदाताओं से जानकारी ली और पूछा कि कोई समस्या तो नहीं है? करदाताओं ने कहा कि कोई समस्या नहीं है. वहीं निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने भी निगम एक विभिन्न झोनल कार्यालय का निरीक्षण किया और करदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली. साथ ही राजस्व अधिकारियों से कीटन्ज पैसा आया? इसकी भी जानकारी और कितना आने की संभावना पद चर्चा की.
