अस्पताल में नवजात की मौत के बाद CMHO का औचक निरीक्षण कटे 4 डॉक्टरों के वेतन

बिलकीसगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया. शुक्रवार को सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली में कई अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने संबंधित डॉक्टरों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा चार डॉक्टरों के वेतन काटने के निर्देश दिए.

रोकस के सदस्य करण सिंह मेवाड़ा ने बताया सीएमएचओ ने पद स्वीकृत न होने के बाद भी नर्सिंग सुपरवाइजर और अस्पताल सुपरवाइजर के रूप में कार्य कर रहे कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके प्रभार से हटाकर ओपीडी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए.

सीएमएचओ ने अस्पताल प्रभारी डॉ. विभाष सतोरनिया को निर्देशित किया कि सभी डॉक्टर और कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें तथा मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एक दिव्यांग महिला के नवजात शिशु की डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मौत हो गई थी. इस घटना को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

 

 

Next Post

विकास के लिए एकजुट हुए वायगांव के ग्रामीण: मोक्षधाम मार्ग की बदहाली दूर करने का लिया संकल्प

Sat Jul 18 , 2026
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम वायगांव में मोक्षधाम एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने बैठक लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने सहित गांव के विकास के लिए आगे आकर लड़ाई लड़ने की योजना बनाई है। ग्रामीण दुर्गेश भोयरे ने बताया गांव के युवा मनीष देशमुख, सुरेश झपाटे,आशीष धोटे,शिव […]

You May Like