कंबोडिया ने संरा न्यायालय से थाईलैंड के साथ सीमा विवादों के लिए समाधान का अनुरोध किया

नोम पेन्ह 15 जून (वार्ता) कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र (संरा) न्यायालय से थाईलैंड के साथ सीमा विवादों के लिए समाधान का अनुरोध किया है।

प्रधानमंत्री हुन मानेट ने कहा कि कंबोडिया ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) को एक आधिकारिक पत्र प्रस्तुत कर थाईलैंड के साथ चार विवादित सीमा क्षेत्रों के लिए न्यायालय से समाधान का अनुरोध किया।

श्री मानेट ने कहा कि कंबोडिया को पड़ोसी देशों के साथ अपनी सीमा रेखा निर्धारित करने में केवल न्याय, निष्पक्षता और स्पष्टता की आवश्यकता है ताकि भविष्य की पीढ़ियों को एक-दूसरे के साथ अंतहीन मुद्दे न हों।

यह कदम 28 मई को दोनों देशों के सैनिकों के बीच कुछ देर के लिए हुई गोलीबारी के बाद उठाया गया। इस गोलीबारी में कंबोडिया के एक सैनिक की मौत हो गई।

Next Post

नेपाल में पुल ढहने से तीन लोगों की मौत

Sun Jun 15 , 2025
काठमांडू 15 जून (वार्ता) पूर्वी नेपाल में शनिवार को एक निर्माणाधीन पुल ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुल शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे ढह गया जिससे छह मजदूर घायल […]

You May Like