काठमांडू 15 जून (वार्ता) पूर्वी नेपाल में शनिवार को एक निर्माणाधीन पुल ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुल शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे ढह गया जिससे छह मजदूर घायल हो गए। पुल का निर्माण पंचथर और तापलेजंग जिलों को जोड़ने के लिए किया जा रहा था।
पंचथर जिला पुलिस के प्रवक्ता रूपेश तमांग ने कहा, ”तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।”
उन्होंने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है।
