ग्वालियर:हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात अवैध हथियार लेकर घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कायमी की गई है। महाराजपुरा सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि दरम्यानी रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि हजीरा थाना क्षेत्रांतर्गत पटरी वाली रोड पर एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इस पर हजीरा थाने में पदस्थ एसआई हरेंद्र भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम को वहां पहुंचाया गया जिसने घेराबंदी करते हुए उक्त आरोपी को धर दबोचा। जिसके पास से 32 बोर की पिस्टल व दो राउंड जब्त हुए हैं।
Next Post
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर एशेज 3-0 से अपने नाम किया
Sun Dec 21 , 2025
एडिलेड, 21 दिसंबर (वार्ता) मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड को दूसरी पारी में 352 के स्कोर पर समेट कर 82 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों […]

You May Like
-
11 months ago
संपत्ति पर चढ़ा दिया अन्य व्यक्ति का नाम