वेयरहाउस परिसर से ट्रक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इटारसी। वेयरहाउस परिसर से एक ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। वेयरहाउस के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि रात के समय एक अज्ञात चोर कंडक्टर साइड से ट्रक में चढ़ा और उसे स्टार्ट कर मौके से ले गया। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

चोरी हुआ ट्रक सुरेंद्र पाल भाटिया के नाम पर पंजीकृत है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 09 एचजी 9910 है। ट्रक के किनारे ‘बग्गा भारत ट्रांसपोर्ट’ लिखा हुआ है। बताया गया कि चालक सोनू वर्मा ने ट्रक को वेयरहाउस परिसर में खड़ा किया था।

सीमेंट मालिक लोकेश जैन ने बताया कि ट्रक में भरा सीमेंट नम्रता रोड लाइंस, खेड़ा का है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में ट्रक की तलाश जारी है। उन्होंने जल्द ही ट्रक बरामद होने का भरोसा दिलाया है।

 

Next Post

रंगदारी मांगने वाले रंगदारो को पुलिस ने सिखाया सबक, गए जेल

Wed Dec 31 , 2025
सतना: कोलगवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाबूपुर चौकी क्षेत्र के बदखर स्थित गहरवार पेट्रोल पंप के पास रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तार किए गए तीनो आरोपियों का मेडिकल के बाद पुलिस न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल […]

You May Like