सतना: कोलगवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाबूपुर चौकी क्षेत्र के बदखर स्थित गहरवार पेट्रोल पंप के पास रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तार किए गए तीनो आरोपियों का मेडिकल के बाद पुलिस न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोनू पयासी उर्फ शुभम पिता राजेश पयासी 29 वर्ष एवं प्रिंस राजपूत पिता गुड्डू राजपूत 24 वर्ष दोनों निवासी नई बस्ती चारमंदिर और सुनील पटेल उर्फ ननका पिता बसंत लाल पटेल 25 वर्ष निवासी महुआ बस्ती गाली गलौज कर रंगदारी मांग रहे थे। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने सख्ती के साथ कार्यवाही कर रंगदारों को सबक सिखाया।
सतना।नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान द्वारा कार्यालय में नव वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए होटल संचालकों की मीटिंग ली गई।मीटिंग में थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र द्विवेदी, थाना प्रभारी कोलगवा सुदीप सोनी,थाना प्रभारी सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार एंव होटल, ढाबा के संचालक उपस्थित रहे।
