सीहोर। न्याय के लिए कलेक्ट्रेट में मृतक बेटे के फोटे लेकर मंगलवार को माता पिता भाई बहन परिजन बैठ गए.
पुलिस पर हत्यारोपियों को बचाने और बेटे की हत्या की घटना को दुर्घटना का साधारण मामला बनाने का गंभीर आरोप लगाया. जनसुनवाई में कलेक्टर बालागुरू व एसपी दीपक कुमार शुक्ला को आवेदन देकर परिजनों ने बेटे के हत्यारों पर एफआईआर दर्ज कर मजिस्ट्रेलियल न्यायिक जांच किए जाने की मांग की. उचित न्याय नहीं मिलने पर मृतक के पिता ने परिजनों के साथ आत्महत्या की बात भी कहीं.
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिजलोन निवासी लीला किशन देवकी बाई ने बताया कि हमारा पुत्र सचिन आयू 22 वर्ष मेहनत मजदूरी हम्माली कर परिवार का पालन कर रहा था. 15 नम्बर दोपहर में बिजलौन गांव के कुछ लोग अपने साथ बरखेड़ी में मैथी को मिनीट्रक में लोड करने के लिए ले गए थे. उसी दिन किसी ने मोबाईल पर बताया कि सचिन गाड़ी से गिर गया है. मेरे बेटे के शरीर पर गले पर अनेक निशान थे पुलिस पहुंची और मेरे बेटे को उठाकर अस्पताल ले गई. डॉक्टर ने बताया कि बेटे की मृत्यु हो गई. कई बार कोतवाली थाना गए और कहा कि मेरे बेटे की गिरने से नहीं झगड़े में हत्या की गई है लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ा नहीं जा रहा है.जांच की मांग करने वालों में कमलसिंह, राजू, मनोहर, नीलांश, देवेंद्र, ओमप्रकाश, अनिल, सीताराम, महेन्द्रकुमार, अजय, संजू, चिंता, कविता, वषाज़्, हेमलता, रेखा, सोनम, शुभम, अंकित, धनकुंवरवाई आदि शामिल रहे.
