मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर का शिवपुरी में मंगल प्रवेश

शिवपुरी: मेडिटेशन गुरू उपाध्यायश्री विहसंत सागर महाराज भिण्ड में चातुर्मास कर ग्वालियर, पनिहार, नरवर में धर्म प्रभावना करने के उपरांत शिवपुरी नगर में प्रवेश किया। इसके साथ ही उनकी आहारचर्या कमलागंज में हुई।मुनिश्री के सानिध्य में गुरू भक्ति में लीन दिगंबर जैन सकल समाज के महिला एवं पुरूषों ने मुनिश्री का स्वागत किया।

जैन साधुओं द्वारा 24 घंटे में एक बार अन्न-जल ग्रहण किया जाता है। भक्तों द्वारा विधि पूर्वक किए गए आहार दान को जैन मुनियों द्वारा नि:स्वाद होकर ग्रहण किया जाता है। आहारचर्या के बाद उपाध्याय श्री ससंघ की अगवानी भव्य जुलूस के साथ नगर में स्थित अतिशय क्षेत्र पार्श्वनाथ दिगंबर जैन छत्री मन्दिर पर हुई। साधर्मीजनों द्वारा गुरूदेव का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की गई।

Next Post

मोदी ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर इथियोपिया का आभार व्यक्त किया

Wed Dec 17 , 2025
अदीस अबाबा:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से उन्हें सम्मानित किए जाने पर बुधवार को इथियोपियाई सरकार एवं देशवासियों का आभार व्यक्त किया।श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कहा, “कल शाम मुझे ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित करने के लिए […]

You May Like