कृष्ण प्रणामी चौराहे पर है ट्रैफिक पुलिस की आवश्यकता

भोपाल। कृष्ण प्रणामी मंदिर चौराहा पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। यातायात नियमों की अनदेखी से चौराहे पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। कृष्ण प्रणामी मंदिर चौराहा, जो कि शहर के मध्य में स्थित है और कई महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ता है, हमेशा ही इस चौराहे पर वाहनों की आवाजाही रहती है। पिछले कुछ समय से इस चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों की नियमित उपस्थिति लगभग समाप्त हो गई है। कभी कभार इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी दिखाई देते भी हैं, लेकिन उनकी संख्या इतनी कम होती है कि वे प्रभावी ढंग से यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में असमर्थ साबित होते हैं। इस स्थिति का दुपहिया और चार पहिया वाहन चालक ट्रैफिक नियमों को ध्यान दिए बगैर आगे बढ़ते चले जाते हैं, जिससे अन्य दिशाओं से आ रहे वाहनों के साथ टकराव की स्थिति बन जाती है। कई बार तो ऐसी लापरवाही के कारण बड़ी दुर्घटनाएं भी टली हैं। इसके अतिरिक्त, चौराहे पर वाहनों को गलत तरीके से पार्क करना भी एक बड़ी समस्या बन गई है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यहां किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Next Post

अयोध्या बाईपास पर हाई टेंशन वायर के नीचे फल-फूल रही दुकानें

Wed Apr 9 , 2025
भोपाल। अयोध्या बायपास रोड पर सड़क के किनारे, सीधे हाई टेंशन बिजली के तारों के नीचे, बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर अपनी दुकानें और व्यवसाय स्थापित कर लिए हैं। यह अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है,अयोध्या बायपास रोड, जो शहर के एक महत्वपूर्ण हिस्से को जोड़ता है, पर […]

You May Like