बुकमायशो पर ट्रेंड कर रही ‘गवर्नर’, रिलीज से पहले बढ़ा दर्शकों का उत्साह

मुंबई, 11 जून (वार्ता) अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत आगामी फिल्म गवर्नर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बन गई है। फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह इस सप्ताह की प्रमुख फिल्मों के साथ बुकमायशो पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म भारत के वर्ष 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है और उस अनसुने नायक की कहानी प्रस्तुत करती है, जिसने देश को आर्थिक संकट से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म में मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर की भूमिका निभा रहे हैं, जो गंभीर आर्थिक चुनौतियों के बीच देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं।

फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने 1990 के दशक की याद दिलाने वाली विशेष पहल की है। इसके तहत फिल्म के टिकट 50 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दर्शक “गवर्नर90” कोड का उपयोग कर इस विशेष ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि देश के आर्थिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को भी दर्शकों के सामने लाएगी। कंटेंट आधारित फिल्मों में रुचि रखने वाले दर्शकों के बीच इसे लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। बुकमायशो पर फिल्म का ट्रेंड करना भी इसकी बढ़ती लोकप्रियता का संकेत माना जा रहा है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडेलकर ने किया है, जबकि इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 12 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

बटियागढ़ व नरसिंहगढ़ वितरण केन्द्र में तूफ़ान में क्षतिग्रस्त लाइनो को सुद्ररीकरण कराने हेतु अमित चौहान अधीक्षण अभियंता दमोह वृत द्वारा निरीक्षण करते हुए दिए गए सख्त निर्देश

Thu Jun 11 , 2026
दमोह.बटियागढ विगत दिवस आए तेज आंधी-तूफान व प्रतिकूल मौसम के कारण बटियागढ़ वितरण केन्द्र अंतर्गत विद्युत वितरण तंत्र व्यापक रूप से प्रभावित हुआ.कई स्थानों पर पेड़ गिरने, विद्युत पोलों के क्षतिग्रस्त होने तथा लाइनों में व्यवधान उत्पन्न होने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई.अधीक्षण अभियंता दमोह अमित चौहान व कार्यपालन अभियंता […]

You May Like