नॉन-अटेंडेड शिकायत पर लगेगा एक हजार का जुर्माना

रीवा।निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने आज सीएम हेल्पलाइन की शिकायत निराकरण संबंधी समीक्षा बैठक ली. बैठक के दौरान नॉन-अटेंडेड शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों पर प्रत्येक शिकायत पर रू. 1000 का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए. वहीं, निराकरण योग्य लंबित शिकायतों पर अनावश्यक विलंब करने पर पीएमएवाई सहायक यंत्री एवं जोन क्रमांक 4 के उपयंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए. निर्देश के बावजूद स्वच्छता संबंधी लंबित शिकायतें निराकृत न पाए जाने पर चारों जोनों के स्वच्छता निरीक्षकों की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए. साथ ही शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान वार्ड-वार प्रायोरिटी प्लान तैयार न करने पर तीन उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए. निगम आयुक्त डॉ. सोनवणे ने शहर में बढ़ते जाम और अवैध पार्किंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कई बेसमेंट में दुकानों का संचालन कि शिकायतें प्राप्त हो रही है एवं अवैध पार्किंग का निर्माण हो रहा है ऐसे में जाम की स्थिति निर्मित होती है. इस पर उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी बेसमेंट पर तत्काल कार्यवाही की जाए तथा अब तक की गई कार्यवाही का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए. बैठक में कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, सहायक यंत्री एसके गर्ग, अम्बरीश सिंह, एसएन द्विवेदी, पीएन शुक्ला, अभिनव चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

बिहार के सम्मान की रक्षा करेगा एनडीए: डॉ यादव

Fri Oct 17 , 2025
पटना। बिहार चुनावी दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गया और हिसुआ में जनसभाएं कीं तथा भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से एनडीए को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, […]

You May Like