लगातार तीसरे दिन लुढ़के शेयर बाजार

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) रुपये में गिरावट से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 275.01 अंक (0.32 प्रतिशत) टूटकर 84,391.27 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 81.65 अंक यानी 0.32 प्रतिशत उतरकर 25,758 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 11 नवंबर के बाद का निचला स्तर है।

मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा बिकवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.12 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.90 प्रतिशत गिरा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, आईटी, बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की कंपनियों में ज्यादा गिरावट रही। मीडिया, धातु, फार्मा और तेल एवं गैस सेक्टरों में तेजी रही।
सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर लगभग तीन फीसदी की गिरावट में बंद हुआ। ट्रेंट का शेयर डेढ़ प्रतिशत और भारती एयरटेल का एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। इंफोसिस में भी लगभग एक प्रतिशत की तेजी रही।

Next Post

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर

Wed Dec 10 , 2025
दुबई 10 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार कोहली की रैंकिंग में दो स्थान […]

You May Like

मनोरंजन