शीघ्र मिलेगी आईडीए कॉलोनी के रहवासियों को वर्षों की जर्जर सड़क से मुक्ति

इंदौर: मूसाखेड़ी क्षेत्र की पूर्वी रिंग रोड से जुड़ी तथा वार्ड 54 के अंतर्गत आने वाली आईडीए कॉलोनी में वर्षों से बनी जर्जर सड़क की समस्या से शीघ्र निजात मिलने जा रही है. इस सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. क्षेत्र के नागरिकों की इस गंभीर समस्या को नव भारत ने न केवल उजागर किया, बल्कि प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचा. अक्सर खबरें एक बार छपकर ठंडे बस्ते में चली जाती हैं, लेकिन इस मामले में लगातार फॉलोअप ने अधिकारियों पर काम शुरू करने का दबाव बनाए रखा.
मूसाखेड़ी क्षेत्र की पूर्वी रिंग रोड से जुड़ी इंदिरा एकता नगर में आईडीए कॉलोनी की जर्जर सड़क के कारण रहवासी लंबे समय से परेशान थे. सड़क पर गड्ढे पत्थर धूल और कीचड़ के कारण वाहन चलाना मुश्किल था. बुजुर्ग और बच्चे भी आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे थे.

पूर्वी रिंग रोड से जुड़ी इस महत्वपूर्ण सड़क के बनने से मुसाखेड़ी और आसपास के क्षेत्रों के हजारों वाहन चालकों को रोजाना के ट्रैफिक जाम और हिचकोलों से मुक्ति मिलेगी. जर्जर सड़क और गड्ढों के कारण आए दिन होने वाली छोटी-मोटी दुर्घटनाओं पर अब पूरी तरह रोक लगेगी. कच्ची और टूटी सड़क से उड़ने वाली धूल से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को होने वाली सांस की बीमारियों और दिक्कतों से बड़ी राहत मिलेगी. रहवासी सड़क निर्माण से खुश हैं. सड़क की मोटाई और चौड़ाई भी संतोषजनक बताई जा रही है. हालांकि पहले सड़क की चौड़ाई 22 फीट प्रस्तावित थी, लेकिन इसमें बाधक कुछ निर्माण नहीं हटाते हुए इसे करीब 17 फीट कर दिया गया. इसके बावजूद रहवासी कार्य से संतुष्ट हैं.

सड़क के साथ सीवरेज लाइन का भी काम हो चुका है, जिसके चलते दूषित पानी की समस्या खत्म हो गई है. सड़क बनने से सुविधा के साथ सुंदरता भी बढ़ गई है.
– अजय जायसवाल

क्षेत्रीय पार्षद ने त्योहारों पर सड़क, पानी, सीवरेज का तोहफा दिया है. नव भारत का भी शुक्रिया. हमारी समस्या को सुना और समाचार प्रकाशित किया. नतीजतन हमारी समस्याओं का निराकरण हो गया.
– तस्लीम मंसूरी

बरसों से पत्थर, गड्ढे, धूल, कीचड़ की समस्या से हम सभी जूझ रहे थे. सड़क बनने से सब समस्या खत्म हो गई. अब आंगन में भी बैठने में अच्छा लग रहा है.
– रेशम बाई

कोई मकान बिना तोड़े बनाई सड़क

इस कार्य से मैं भी बहुत संतुष्ट हूं, क्योंकि किसी मकान को बिना तोड़े हमने कार्य किया, जिसका सफल परिणाम यह हुआ कि सड़क बनकर तैयार हो रही है, क्षेत्र के लोग भी बेहद खुश हैं.
– महेश बसवाल, पार्षद

Next Post

भारत के 37 मेडल, आज शूटिंग-एथलेटिक्स में गोल्ड की तलाश; क्रिकेट में AFG से मुकाबला

Mon Sep 28 , 2026
आइची नागोया, एशियन गेम्स में कुल 37 मेडल जीतने के बाद, भारत की नजरें और मेडल जीतने पर हैं। आज शूटिंग और एथलेटिक्स पर खास ध्यान रहेगा। बॉक्सिंग में तीन मेडल पक्के होने के बाद, देश को और मेडल की उम्मीद है, क्योंकि कपिल पोखरिया, लवलीना बोरगोहेन और प्रिया अपने-अपने […]

You May Like