आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर बनीं 51 हजार से अधिक महिलाएं, संभागायुक्त ने जाना समूहों का हाल

भोपाल: जिले की बैरसिया जनपद पंचायत का संभागायुक्त संजीव सिंह ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने आजीविका मिशन और जिला पंचायत के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली. उसके बाद स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों के बारे में चर्चा की. संभागायुक्त ने दीदियों को बताया कि जिले में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से समूहों को 10,000-15,000 रुपये की परिक्रामी निधि प्रदाय की जाती है. साथ ही 2,50,000 रुपये तक की सामुदायिक निवेश सहायता प्रदान की जाती है. इस वर्ष जिले में एसआरएलएम का 68 करोड़ का लोन सेक्शन हुआ है.
51 हजार से अधिक महिलाएं बनी आत्मनिर्भर
बता दें कि महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला पंचायत की योजनाओं से स्व- सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है. सभी योजनाओं से लाभ प्राप्त कर आर्थिक रुप से संपन्न हुई हैं. जिले में 4051 स्व सहायता समूह हैं जिसमें 51 हजार से अधिक महिलाएं जुडक़र आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर हैं. इन समूहों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके तहत उन्हें कौशल प्रशिक्षण, किफायती ऋण और छोटे उद्यम शुरू करने में मदद मिली है. योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सार्वजनिक आजीविका जरी जरदोजी ट्रेनिंग सेंटर में 350 से अधिक महिलाएं काम कर रहीं हैं. वहीं कुछ महिलाएं जैविक खेती, जैविक उत्पादों, पशुपालन और सिलाई-कढ़ाई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं.

Next Post

टीएमसी में बड़ी बगावत: 19 सांसदों ने स्पीकर को सौंपा पत्र, पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल के बीच बढ़ी ममता बनर्जी की मुश्किलें

Fri Jun 12 , 2026
नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में गहरा आंतरिक संकट पैदा हो गया है। काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय सहित 19 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर संसद में अलग बैठने की मांग की है। इस सूची में सायोनी घोष और […]

You May Like