विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का मुरैना में व्यस्त दौरा

मुरैना:मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज मुरैना जिले के प्रवास पर पहुंचे। वे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे, उसके पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। एक राष्ट्र-एक चुनाव के राष्ट्रव्यापी विचार एवं परामर्श सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

दोपहर में जैन बगीची परेट, अम्बाह में यह कार्यक्रम होगा। सायं 4 बजे एक राष्ट्र-एक चुनाव के राष्ट्रव्यापी विचार एवं परामर्श सम्मेलन कार्यक्रम बड़ागांव सोसाइटी, अम्बाह रोड, बड़ागांव, मुरैना में भी होगा। कमलेश कुशवाहा, जिला अध्यक्ष भाजपा मुरैना ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

Next Post

MPL 2.0 में ‘क्रिकेट फॉर ऑल’ की शुरुआत और महिला ट्रॉफी का अनावरण

Fri Jun 6 , 2025
ग्वालियर: मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में ‘क्रिकेट फॉर ऑल’ नामक नई पहल होगी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान करना है। इस मौके पर वूमेन ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया, जिससे महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में एक […]

You May Like

मनोरंजन