जबलपुर: बमबाजी, दुष्कर्म, आत्महत्या करने के लिए उकसाने, धमकी, मारपीट के थानों में दर्ज प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रांझी थाने में दर्ज विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के प्रकरण में फरार प्रवीण रजक, पवन रजक, देवू अन्ना उर्फ देवा स्वामीतीनों निवासी पुराना शोभापुर पर दस-दस हजार, एवं एक अन्य मारपीट, धमकाने के मामले में फरार प्रवीण रजक, सौरभ उर्फ शांटू यादव पिता शिव सिंह यादव, अनिल सोनी पर तीन-तीन हजार, ग्वारीघाट में दर्ज दुष्कर्म के प्रकरण में मोहिसन इकबाल सैयद पिता इकबाल कादिर सैयद निवासी शिवाजी चौक घोटी तारूका इगतपुरी जिला नासिक महाराष्ट्र पर चार हजार,गोरखपुर थाने में दर्ज आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में विनोद विश्वकर्मा पिता श्रीनाथ विश्वकर्मा 50 वर्ष निवासी शिवनगर रीवा कालोनी रामपुर पर चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है ।
