पेट्रोल-डीजल बचाने वर्चुअल बैठक की शुरुआत

इंदौर:सोमवार से कलेक्टर कार्यालय में होने वाली टीएल बैठक अब वर्चुअल होगी. इसका कारण यह है कि सभा तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी बैठक में भाग लेने दूर से और शहर के अलग अलग कोने से आते हैं. साथ ही कलेक्टर कार्यालय आने और फिर जाने में सरकारी गाड़ियों में बहुत डीजल पेट्रोल लगता है.
पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा देश में पेट्रोल डीजल बचाने की अपील की गई थी. उपरोक्त अपील के परिपालन में आज से कलेक्टर ने टीएल बैठक वर्चुअल करने के शुरुआत कर दी है.

इसी क्रम में आज सोमवार को होने वाली समय-सीमा पत्रों के निराकरण संबंधी टीएल बैठक वर्चुअल रूप से आयोजित की गई. बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में अधिकारी कलेक्टर कार्यालय शामिल होने आते हैं.कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज से कार्यालय स्थित विभागों के अधिकारियों को छोड़कर अन्य विभागों के अधिकारियों को ऑनलाइन बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए हैं. उक्त निर्देश के पीछे कलेक्टर का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पेट्रोल डीजल गाडियां में ईधन की बचत करना है.

Next Post

बंगलादेश में खसरे जैसे लक्षणों से पांच और बच्चों की मौत, कुल मौतों का आंकड़ा 464 पहुंचा

Tue May 19 , 2026
ढाका, (वार्ता) बंगलादेश में खसरे का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अनुसार, सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से जुड़े लक्षणों के कारण पांच और बच्चे इसका शिकार हो गये, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 464 हो गयी है […]

You May Like