महंगाई एवं विदेशी कर्ज को लेकर 2 सितंबर को हिंदू महासभा करेगी सद्बुद्धि यज्ञ

ग्वालियर:कमर तोड़ महंगाई कम करने, विदेशी कर्ज से मुक्ति दिलाने, बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था सुधारने, धार्मिक स्थलों का अधिग्रहण नहीं करने को लेकर हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में आज युवक हिंदू महासभा की बैठक जिला संगठन मंत्री रोहित जाटव की अध्यक्षता में हुई। हिन्दू महासभा के वरिष्ठ मंत्री हेमराज जाटव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जब से अयोध्या में श्री राम मंदिर की चंदा चोरी की, तभी से हिंदुओं का भाजपा से विश्वास खत्म हो गया है।

अध्यक्षीय आसन से रोहित जाटव ने कहा कि मध्य प्रदेश एवं केंद्र की सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश और देश में लगातार विदेशी कर्ज बढ़ता जा रहा है। भ्रष्टाचार भी बेलगाम हो गया है। शहर में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। खुलेआम गोली चलाना, हत्याएं, लूट ,डकैती, सट्टा हो रहा है जो आम आदमी के लिए घातक है । हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि हिंदू महासभा भवन में दौलतगंज में 2 नवंबर को सायं काल 4 बजे सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा। बैठक का संचालन मनीष सिंह एवं शिवम जाटव, अनुराग जाटव ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

ट्रक की टक्कर से तीन घायल

Sun Aug 30 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत भौरदा तिराहे में ट्रक की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक देवी सिंह परस्ते 45 वर्ष निवासी महगंवा डुमना रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भौरदा तिराहे के पास ट्रक क्रमांक डीएल 1 […]

You May Like