टैंक शिविर हुआ आयोजित

जबलपुर: एन सी सी ग्रुप मुख्यालय जबलपुर के निर्देशन में एम पी एण्ड सी जी अमरकंटक टैक शिविर 17 जून से 24 जून तक कैम्प कमांडेण्ट कर्नल दिनेश जायसवाल के मार्गदशन में आयोजित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ निर्देशालय से जबलपुर, भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, सागर एवं रायपुर ग्रुप मुख्यालयों से 510 कैडेटस् एवं 15 एएनओ भाग ले रहे है, शिविर में पहले दिन कैम्प कमांडेण्ट के द्वारा ओपनिग एडेस का आयोजन किया गया.

जिसमें कैम्प कमांडेण्ट ने कैडेटो को टेकिग शिविर के बारे में संबोधित कर आगामी दिवस में आयोजित होने वाले कार्यकम के बारे में जानकारी दी एवं कैडेटो को मुख्यता टेकिंग के दौरान कौन कौन सी बातो का ध्यान रखना है जिसे कैडेटो को कोई नुकसान एवं परेशानी न हो शिविर में आये कैडेटो को पांच समूह में बाटा गया है जिससे एक दिन में सभी रूटो में कैडेटस् ट्रेकिंग कर सके कैम्प कमांडेण्ट के द्वारा फलेग आफॅ कर ट्रेकिग का शुभआंरभ किये कैडटस् कैम्प एरिया से माई की बगीया, शम्भू धारा, कबीर चबूतरा, नर्मदा उदगम स्थल एवं जैन मंदिर तक ट्रेकिंग के लिये रबाना हुये इन सभी कार्यकलापो में उपस्थित डिप्टी कैम्प कमांडेण्ट मेजर कलकलता चौरे, सुबेदार मेजर मेघ सिंह, सुबेदार मेजर अमृतपाल सिंह एन सी सी अधिकारियों, पी आई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ का सम्पूर्ण योगदान मिल रहा है।

Next Post

चोरी के मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Fri Jun 19 , 2026
जबलपुर: रेल यात्रियों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी थाना जबलपुर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म क्रमांक 7 पर घेराबंदी कर सतना जिले के ग्राम […]

You May Like