एनकेजे में देर रात चाकूबाजी: युवक गंभीर रूप से घायल, जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

कटनी: एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत महामाया नगर में देर रात चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। महामाया नगर क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते हुए विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। लहूलुहान हालत में युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है।
सटोरिये के बेटे पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी शहर के एक सटोरिये का बेटा बताया जा रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल की हालत नाजुक होने और बयानों के अभाव में फिलहाल एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस संदेही की तलाश और मामले की जांच में गंभीरता से जुटी हुई है।

Next Post

बिना नंबर प्लेट वाहनों और अवैध रेत परिवहन पर सख्ती के निर्देश

Fri May 29 , 2026
मुरैना: सुप्रीम कोर्ट द्वारा चंबल नदी स्थित राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और बिना नंबर प्लेट वाहनों से रेत परिवहन पर नाराजगी जताए जाने के बाद मुरैना जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने गुरुवार देर रात […]

You May Like

Play sound