छुट्टी के दिन भी रजिस्ट्री कार्यालय में रौनक, 377 रजिस्ट्रियां; 9 करोड़ का राजस्व

भोपाल: राजधानी में रविवार को संपत्ति पंजीयन कार्य में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई. रजिस्ट्रार कार्यालयों में स्लॉट बढ़ाए जाने और नवदुर्गा महोत्सव के चलते खरीदी-बिक्री में रौनक बढ़ी, जिससे रजिस्ट्री की संख्या में इजाफा हुआ.जानकारी के अनुसार आईएसबीटी, परी बाजार और बैरसिया स्थित पंजीयन कार्यालयों में बिना अवकाश के लगातार कार्य जारी रखा गया.

इसके परिणामस्वरूप दिनभर में कुल 377 रजिस्ट्रियां संपन्न हुईं और लगभग 9 करोड़ रुपए का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ.इसके विपरीत शनिवार को ईद के त्योहार के कारण रजिस्ट्री कार्य प्रभावित रहा, जिससे संख्या और राजस्व दोनों में कमी देखी गई. हालांकि अब लगातार बढ़ते रुझान को देखते हुए आने वाले दिनों में रजिस्ट्रियों की संख्या और राजस्व में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है.

Next Post

प्रशासन की अनदेखी,अब ग्रामीण स्वयं करेंगे गांव को नशा मुक्त

Sun Mar 22 , 2026
​सौसर: क्षेत्र के ग्राम भूम्मा,विस्थापन टोला और नदेवानी में अवैध कच्ची शराब के बढ़ते कारोबार और प्रशासन की अनदेखी से तंग आकर अब ग्रामीणों ने स्वयं ही कमान संभाल ली है। पिछले एक वर्ष से हाथ भट्टी और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को ज्ञापन […]

You May Like