जबलपुर नकबजनी का खुलासा, 30 तोला सोना समेत 45 लाख का माल बरामद

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के लमती में सूने मकान में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 30 तोला सोने के आभूषण समेत लगभग 45 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक चौबे, आशीष चौबे और ज्योति चौबे के रूप में हुई है। बताया गया है कि आशीष चौबे के खिलाफ पहले से मारपीट, चोरी और एक्सीडेंट समेत चार अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Next Post

क्यूबा के इर्द-गिर्द सैन्य कार्रवाई पर मंथन कर रही अमेरिकी सेना : रिपोर्ट

Sat Sep 26 , 2026
वाशिंगटन, 26 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी सैन्य रिजर्व ने क्यूबा को लेकर अपनी योजना के तहत अपने अधीन कमानों से छह तरह के फ़ॉर्मेशन की संभावित उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी है जिनकी अगले चार माह में ज़रूरत पड़ सकती है। सैन्य रिजर्व इस बात पर मंथन कर रहा है […]

You May Like