रुपये में लगातार चौथी गिरावट, डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटा

मुंबई, 05 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 9.50 पैसे टूटकर 90.30 रुपये प्रति डॉलर बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार चौथे दिन कमजोर हुई है। यह चार दिन में 55 पैसे टूट चुकी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 22 पैसे गिरकर 90.2050 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया 90.21 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर खुला। यह ऊपर 90.20 रुपये और नीचे 90.51 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 90.30 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में रही तेजी से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से इसकी गिरावट कुछ कम रही।

 

 

 

Next Post

सभी नगरीय निकाय पानी का नमूना लेकर जांच करवाएं: कलेक्टर

Mon Jan 5 , 2026
शाजापुर। सभी नगरीय निकाय पेयजल वितरण के अंतिम छोर से पानी के नमूने लेकर जांच करवाएं. उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज सम्पन्न हुई विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए. कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जलजीवन मिशन के सभी […]

You May Like

Play sound